Showing posts with label हिन्दी भाषा. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी भाषा. Show all posts

Tuesday, April 20, 2021

हिन्दी भाषा

 हिन्दी भाषा

वाच्यार्थ की दृष्टि से भारत वर्ष में बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है। अब इस व्यापक अर्थ में 'हिन्दी' का प्रयोग प्रचलित नहीं है। वर्तमान भारतीय साहित्य में यह शब्द भारतीय गणतन्त्र की राजभाषा या राष्ट्रभाषा के नाम का द्योतक है और इसी विशिष्ट अर्थ में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमांचल प्रदेश की प्रमुख साहित्यिक भाषा तथा राजभाषा के लिए प्रयुक्त होता हैं।